बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में छपरा में शिक्षकों का प्रदर्शन, 5 सितंबर तक चलेगा आंदोलन

बिहार के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षकों और कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. छपरा में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया. यह आंदोलन 5 सितंबर तक चलेगा.

Saran News: प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में राज्यभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बुधवार को छपरा के विभिन्न महाविद्यालयों में प्राध्यापकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. विरोध के दौरान सभी कर्मियों ने अपने नियमित दायित्वों का भी निर्वहन किया.

5 सितंबर तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन

राजेंद्र कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बिहार विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यह आंदोलन 5 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

नए विश्वविद्यालय अधिनियम का हो रहा विरोध

संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े शिक्षकों और कर्मियों का कहना है कि राज्य सरकार बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1976 और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम-1976 के स्थान पर नया बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 लागू करने की तैयारी कर रही है. उनका आरोप है कि प्रस्तावित अधिनियम में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित होगी और उच्च शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया गया.

ये रहे मौजूद

विरोध कार्यक्रम में डॉ. अनुपम कुमार सिंह, डॉ. अर्चना उपाध्याय, डॉ. गोपाल साहनी, डॉ. अल्लाउद्दीन, डॉ. रंकेश जायसवाल, डॉ. अब्दुल रशीद, डॉ. सुनील प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. कुमार गौरव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >