Bihar STF को मिली बड़ी कामयाबी, मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, जानें क्या-क्या मिला

Bihar STF: बिहार के मुंगेर और सारण में STF की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो अवैध मिनी गन फैक्टियों का भंडाफोड़ किया है. STF ने इन दो जिलों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Bihar STF: बिहार एसटीएफ की अलग-अलग टीमों ने मुंगेर और सारण में छापेमारी कर दो मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा किया. टीम ने दोनों फैक्ट्रियों के संचालक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वाला सुजीत शर्मा दरियापुर थाना क्षेत्र के नाथ छपरा गांव का रहने वाला है. इस मामले को लेकर एसपी डॉ कुमार आशीष ने पत्रकारों को बताया कि नाथ छपरा गांव से गुप्त सूचना मिली थी कि यहां अवैध हथियारों की फैक्ट्री संचालित हो रही है. जिसके बाद मुजफ्फरपुर एसटीएफ और दरियापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर संचालक को गिरफ्तार किया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने अर्ध निर्मित व पूर्ण निर्मित हथियारों का जखीरा बरामद किया.

भारी मात्रा में मिली हथियार बनाने वाली सामग्री

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक कट्टा, दस बैरल, नौ कट्टा का अद्धनिर्मित घोड़ा, 12 कट्टा का अद्धनिर्मित इंजेक्टर, दस कट्टा का अद्धनिर्मित बौटम, दस बैरल पाईप, नौ कट्टा का अद्धनिर्मित फायरिंग पिन, बारह देशी कट्टा का अद्धनिर्मित बॉडी प्लेट किया गया. इसके अलावा एक लकड़ी एवं लोहे का बेंच वाइस मशीन, एक बड़ा साइज का लकड़ी एवं लोहे का हथौड़ा, दस रेती, एक लोहे का निहाई, लोहे का 53 पीस का छोटा साइज का छेनी, एक लोहे एवं लकड़ी का बसुला, एक लोहे का डाइ, एक लोहा एवं प्लास्टिक कवर लगा पिलास, एक लोहे का सरसी, चार लोहे का छोटा साइज का रिच, एक लोहे का हेक्सा ब्लेड, चार लोहे का छोटा पत्ती, एक लोहा एवं लकड़ी का बटाली और एक लोहे का अकुरा बरामद किया गया.

सुजीत शर्मा को लेकर हुआ खुलासा

एसपी ने बताया कि सुजीत शर्मा एक हथियार सप्लायर है. इससे पहले वो 2009 में भी हथियार बनाने के मामले में जेल जा चुका है. यह ऑर्डर आन डिमांड वाला काम करता है. इलाके में किसी भी अपराधी को अगर हथियार की जरूरत है तो उसे वह उसे बनाकर बेहद कम समय में मुहैया कराता है और इसके एवज में वह मोटी कमाई करता है. पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने यह काम अपने मामा से सीखा. वो गैरेज मे पड़े सामानों को उठाकर हथियार बनाता था.

इसे भी पढ़ें: ‘हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम की पत्नी रील बनाएंगी’, कन्हैया कुमार ने बीजेपी नेता पर कसा तंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >