Bihar News: छपरा में डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की हुई मौत, चिकित्सक फरार

Bihar News: छपरा जिला के गड़खा थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक किशोर की मौत हो गई है. डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर ऑपरेशन कर दिया. जिससे मरीज की मौत हो गई.

Bihar News: छपरा जिला के गड़खा थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक किशोर की मौत हो गई है. मृतक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव का चंदन साह का पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ गोलू बताया जा रहा है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिनों पहले कृष्ण की तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उसे गड़खा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. वहीं दो दिनों तक इलाज के बाद सब कुछ सामान्य था. उसके बाद चिकित्सक के द्वारा गॉल ब्लाडर में स्टोन बताते हुए ऑपरेशन की बात कही गई.

चिकित्सक अपने मन से कर दिया किशोर का ऑपरेशन

हालांकि परिजनों ने अभी ऑपरेशन के लिए कुछ कहा भी नहीं था कि चिकित्सक ने अपने मन से किशोर का ऑपरेशन कर दिया. परिजनों ने कहा कि चिकित्सक के पास ऑपरेशन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं थी. ऐसे में उसने यूट्यूब पर देखकर ऑपरेशन किया है. जिसके बाद देर रात उसकी मौत हो गई.

मृतक कृष्ण उर्फ गोलू की फाइल फोटो

Also Read: पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी थी बिहार की यह चीनी मिल, दिसंबर में हो रही है चालू, 40 हजार किसानों को होगा फायदा

परिजन को बिना बताए शव को भेज दिया पटना

वहीं मौत के बाद चिकित्सक व कंपाउंडर की मिली भगत से परिजनों को बिना जानकारी दिये शव को मीठापुर पटना के निजी नर्सिंग होम में भेज दिया गया. हालांकि परिजनों को जब जानकारी मिली तो वह पटना के लिए निकल गए. परिजनों के दबाव के कारण चिकित्सक फिर परिजनों को बिना बताये शव को वही छोड़कर भाग आया.

कम्पाउंडर को रास्ते में घेर शव को अपने कब्जे में लिया

जब परिजन पटना के लिए जा रहे थे तभी दूसरी गाड़ी से कम्पाउंडर शव को लेकर आ रहा था. तभी बीच रास्ते में परिजनों ने घेर लिया और शव को अपने कब्जे में लेते हुए थाने को सूचित कर दिया. पुलिस भी मामले की जांच मे जुटी है. हालांकि गड़खा थाना से सम्पर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया.

 झारखंड की पुरस्कृत शिक्षिका ने PM Modi से संस्कृत में की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >