दारोगा के आवास पर नर्तकियों के साथ चल रही थी शराब पार्टी, छापेमारी होते ही हो गए फरार

Bihar Crime: बिहार के छपरा में जनता बाजार थाना स्थित एक किराए के मकान में SI मौज-मस्ती करते हुए पकड़ा गया. SI मकान में शराब और नाच की पार्टी में मशगूल था. इसी दौरान DSP ने छापेमारी कर दी. हालांकि, SI और लड़कियां फरार हो गयी.

Bihar Crime: सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दारोगा के किराये के मकान में शराब और नर्तकियों के साथ पार्टी करने की सूचना पर डीएसपी ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, इस दौरान आरोपित दारोगा पिछले दरवाजे से नर्तकियों को लेकर फरार हो गया. पकड़े गये तीन लोगों में से दो के शराब पीने की पुष्टि हुई है. अब पुलिस फरार दारोगा की तलाश कर रही है.

मकान में चल रही थी शराब पार्टी

जानकारी के अनुसार, जनता बाजार थाने में तैनात दारोगा अरविंद कुमार यादव रोहतास जिले के चेनारी थाने के सरैया गांव के निवासी हैं. वह थाने के समीप ही किराये के मकान में रहते हैं. शनिवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी मिली कि दारोगा अरविंद कुमार यादव के आवास पर नर्तकियों के साथ शराब पार्टी की जा रही है.

डीएसपी ने छापेमारी

एकमा डीएसपी राजकुमार ने देर रात उनके आवास पर छापेमारी की. छापेमारी की भनक लगते ही दारोगा नर्तकियों के साथ घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया. हालांकि, डीएसपी ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. देर रात तक फरार पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

Also Read: गोपालगंज के बसडीला में राजस्व कर्मचारी ने फर्जी दस्तावेज पर कर दिया था जमाबंदी, डीएम ने पेंशन पर की कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >