Saran News : जिले के बेल्ट्रॉन कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Saran News : सारण जिले के विभिन्न कार्यालय में कार्यरत बेल्ट्रॉन कर्मी यथा डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रोगामर आसुलिपिक आदि बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं.

छपरा. सारण जिले के विभिन्न कार्यालय में कार्यरत बेल्ट्रॉन कर्मी यथा डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रोगामर आसुलिपिक आदि बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. इस आशय की जानकारी बेल्ट्रॉन जिला इकाई द्वारा जिला प्रशासन को लिखित सूचना दे दी गयी है. बेल्ट्रॉन कर्मियों का कहना है कि 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला भर के सभी बेल्ट्रॉन कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. जिसमें मुख्य मांग सेवा समायोजन है. बता दें कि जिला भर में मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक विभिन्न सरकारी दफ्तरों में बेल्ट्रॉन कर्मी डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर कार्यरत हैं. यह मांग लंबे समय से बेल्ट्रॉन कर्मियों द्वारा की जा रही है लेकिन सरकार द्वारा इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है. इससे विवश होकर बेल्ट्रॉन कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बुधवार से जायेगे. बेल्ट्रॉन कर्मी द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल से सीधा असर सरकारी दफ्तरों के कार्यों पर पड़ना स्वाभाविक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >