Saran News : रेल पहिया कारखाने में बेला पत्रिका का हुआ विमोचन

Saran News : स्थानीय रेल पहिया कारखाने के राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित बेला पत्रिका के प्रवेशांक का विमोचन प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल्य सिन्हा ने किया.

दरियापुर. स्थानीय रेल पहिया कारखाने के राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित बेला पत्रिका के प्रवेशांक का विमोचन प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल्य सिन्हा ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पत्रिका राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार एवं साहित्यिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि बेला पत्रिका न केवल हिंदी की गरिमा को बढ़ाने का काम करेगी साथ ही एक मंच भी प्रदान करेगी. जहां अधिकारी,कर्मचारी व हिंदी प्रेमी अपने विचार, रचनाएं व अभिव्यक्तियों को साझा कर सकेंगे. इस प्रकार की पहल संस्थान में रचनात्मकता व भाषाई चेतना को बल प्रदान करेगी. विमोचन समारोह का संचालन कर रहे उप मुख्य कार्मिक अधिकारी सह उप राजभाषा अधिकारी डॉ एकके रॉय ने अधिकारियों व कर्मचारियों से राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस पत्रिका में राजभाषा से संबंधित लेख,संस्मरण,कविताएं तथा विभागीय गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की गयी है. जो राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सृजनात्मक उपयोग को एक नई दिशा देगा. इस अवसर पर काफी संख्या में कारखाने के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >