saran news. पैसा मांगने पर काम सही से नहीं करने का आरोप लगा की मारपीट, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में शौचालय निर्माण करने वाले ठेकेदार को मारपीट कर घायल कर दिया गया

तरैया. थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में शौचालय निर्माण करने वाले ठेकेदार को मारपीट कर घायल कर दिया गया. इस संबंध में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी निवासी अखिलेश कुमार मांझी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें गलिमापुर निवासी असलम अंसारी, इसरत बीबी, जैबुन खातून, जोहरा बीबी, ताहीद अंसारी, हमीद अंसारी व तसबुन बीबी को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि असलम अंसारी अपने घर पर शौचालय बनाने के लिए 30 हजार रुपये ठिका दिया था. शौचालय का काम पूरा होने के बाद पैसा मांगने गये तो बोला कि काम ठीक से नहीं हुआ है. काम खराब कर दिया और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए सभी आरोपितों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया. आसपास के लोग शोर सुनकर दौड़कर आये और बचाये. उसके बाद स्थानीय मुखिया को फोन किया, तो वो आये और मुझे इलाज के लिए अस्पताल भेज गया. प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. सदर अस्पताल में भगवान बाजार थाना पुलिस को दिये गये फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >