Saran News: बनियापुर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कन्या मध्य विद्यालय, परसा में बुधवार को विभागीय निर्देशानुसार मध्यावकाश के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच अतिथि भोजन का आयोजन किया गया. विशेष मेन्यू मिलने से बच्चों में उत्साह देखने को मिला.
पूरी, सब्जी, सलाद और मिष्ठान का कराया गया वितरण
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जलालुदीन ने बताया कि एमडीएम प्रभारी के निर्देश पर मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को विशेष अतिथि भोजन के रूप में पूरी, सब्जी, सलाद एवं मिष्ठान परोसा गया. भोजन के दौरान छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए और उन्होंने उत्साह के साथ भोजन किया.
अधिकारियों ने लिया व्यवस्था का जायजा
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ओमप्रकाश शर्मा, एमडीएम प्रभारी राकेश मिश्रा, शिक्षक आस मोहम्मद, सुधीर कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान
