Saran News : दलित शोषित अल्पसंख्यक मंच के बैनर तले मनायी गयी बाबा साहेब की 134वीं जयंती

Saran News : दलित शोषित अल्पसंख्यक मंच परसा के बैनर तले सामाजिक परिवर्तन प्रेरणा स्थल चेतन परसा पर संविधान निर्माता, विश्व विभूति और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया.

परसा. दलित शोषित अल्पसंख्यक मंच परसा के बैनर तले सामाजिक परिवर्तन प्रेरणा स्थल चेतन परसा पर संविधान निर्माता, विश्व विभूति और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गयी, जिसमें गाजे-बाजे, डोल-नगाड़ों के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा. शोभायात्रा परसा हाइस्कूल परिसर से आरंभ होकर दरोगा राय चौक, खलीफा चौक, अंजनी, कुशहा, मकेर, फुलवरिया, सोनहो, सगुनी होते हुए चेतन परसा के सामाजिक प्रेरणा स्थल तक पहुंची, जहां समापन किया गया. यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने बाबा साहेब के आदर्शों और उनके योगदान को याद करते हुए जयकारे लगाए. कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सविता देवी, मुख्य पार्षद ऐशा खातून, अम्बिका राय, दीपक कुमार, मो. करमुल्लाह, अमित कुमार अजय दास राजदेव राम समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और सच्ची श्रद्धांजलि दी. सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख सविता देवी, मुख्य पार्षद ऐशा खातून, अम्बिका राय, कर्मवीर भारती, विनोद दास, शीताराम मांझी, सुनील राम सहित अन्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सुधार कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला. वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर समाज को एक नई दिशा देने का आह्वान किया. इस अवसर पर प्रमुख सविता देवी, मुख्य पार्षद ऐशा खातून, अम्बिका राय, विनोद दास, अखिलेश कुमार, अजय दास, सोनू सिंह, जय राम दास, मो. करमुल्लाह, मनोज दास, राजदेव राम, अजय दास, नागेन्द्र राम, आरती कुमारी, सुनील राम समेत हजारों की संख्या में गणमान्य लोग और आमजन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >