Saran News : दरियापुर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने की गेहूं की क्रॉप कटिंग

Saran News : कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुझौना में एक किसान खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग की. फिर उसकी गुणवत्ता की जांच की.

दरियापुर. कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुझौना में एक किसान खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग की. फिर उसकी गुणवत्ता की जांच की. सहायक कृषि निदेशक पटना के विजय कुमार चौधरी व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश रंजन के नेतृत्व में मंगलवार को अधिकारियों की टीम किसान के खेत में पहुंची. टीम में बीडीओ दीनबंधु दिवाकर, सीओ जयंत कुमार गौरव व प्रखंड सांख्यिकी दाधिकारी शैलेन्द्र पांडेय भी शामिल थे. किसान सुजीत कुमार के गेहूं के खेत में अधिकारियों की टीम ने 50 एस्क्वायर मीटर में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग करायी. जिसमें कुल 21 किलोग्राम गेहूं निकला. अधिकारियों ने बताया कि किसान के खेत में अच्छी फसल लगी है. किसान ने कृषि विभाग से ही गेहूं का बीज लिया था. फिर विभाग की देखरेख में गेहूं की बुआई की थी. अधिकारियों ने वहां मौजूद अन्य किसानों से भी इसी तरह से खेती कर लाभ उठाने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि अब ऐसी तकनीक आ गयी है कि कम लागत में किसान अच्छी फसल हासिल कर ज्यादा मुनाफा ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >