छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक बार फिर मंगलवार को उचक्कों ने सोने का चेन छीनने की कोशिश की. हालांकि इस बार अपराधी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. घटना मालखाना चौक स्थित जेके हॉस्पिटल के समीप की है. जानकारी के अनुसार पीड़िता नगर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला निवासी डॉ किरण राय हैं, जो भगवान बाजार थाना क्षेत्र के आशीष नर्सिंग होम, नयी बाजार छावनी में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि वह हथुआ मार्केट से खरीदारी कर टेंपो से मालखाना चौक पर उतरी थीं. इसके बाद वह पैदल अपने क्लीनिक की ओर जा रही थीं, तभी एक बाइक पर सवार दो उचक्के पहुंचे और उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों बदमाशों का हाथ पकड़ लिया, जिससे वे चेन छीनने में असफल रहे. हालांकि मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपित फरार हो गये. इस संबंध में भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
महिला चिकित्सक के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास
भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक बार फिर मंगलवार को उचक्कों ने सोने का चेन छीनने की कोशिश की.

महिला चिकित्सक के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास