सारण के अंधरबाड़ी में महिला के साथ मारपीट की, एफआईआर दर्ज

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने भैसुर पर नशे की हालत में छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच जारी है.

Saran News : तरैया थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी डुमरी गांव में एक महिला ने अपने भैसुर पर गलत नीयत से छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता आशा देवी ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

भैसुर और गोतनी को बनाया आरोपित

दर्ज प्राथमिकी में अंधरबाड़ी डुमरी गांव निवासी अनिल महतो की पत्नी आशा देवी ने अपने भैसुर अमर महतो और गोतनी रामावती देवी को आरोपित किया है. महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने विक्षिप्त विकलांग ससुर, ननद और नाबालिग बच्चे के साथ घर में रहती है.

नशे की हालत में गलत नजर रखने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका भैसुर अक्सर नशे की हालत में रहता है और उस पर गलत नजर रखता है. महिला के अनुसार, जब वह घर में सोई हुई थी, तभी आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई.

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, बचाई जान

महिला ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपित की पत्नी भी पहुंच गई और उसके साथ मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन छीन ली. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoj kumar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >