सारण: अमनौर से 118 कांवरियों का जत्था रवाना, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी ने किया सम्मानित

सावन के पवित्र महीने में सारण के अमनौर से 118 कांवरियों का एक बड़ा जत्था बाबा धाम की यात्रा पर रवाना हुआ. पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर अंगवस्त्र भेंट किए और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की.

सारण: सावन के पावन महीने में शिवभक्ति अपने चरम पर है. इसी आस्था और भक्ति की मिसाल रविवार को अमनौर में देखने को मिली. जहां हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच 118 कांवरियों का जत्था बाबा धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ. यात्रा शुरू होने से पहले शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाया और एक-दूसरे को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं.

अमनौर हरनारायण पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी ने दो बसों से बाबा धाम जा रहे सभी 118 श्रद्धालुओं का स्वागत किया. उन्होंने कांवरियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी यात्रा की सफलता की कामना करते हुए उन्हें विदा किया.

बाबा धाम यात्रा एकता और संस्कृति का प्रतीक : विजय कुमार विद्यार्थी

इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार विद्यार्थी ने कहा कि बाबा धाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सामूहिक एकता, अनुशासन और हमारी संस्कृति को भी दर्शाती है. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय करें और सभी भक्त सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें.

दस दिनों तक चलेगी धार्मिक यात्रा

बताया गया कि श्रद्धालुओं की यह यात्रा करीब दस दिनों तक चलेगी. इस दौरान कांवरिये बैजनाथ धाम सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करेंगे. यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने कांवरियों को शुभकामनाएं देकर विदा किया.

Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुलदीप महासेठ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >