छपरा जंक्शन आरपीएफ पोस्ट पर किन्नर की पिटाई का आरोप, अस्पताल में हंगामा

छपरा जंक्शन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर बुधवार की देर रात्रि एक किन्नर की जमकर पिटाई की गयी. जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.

छपरा. छपरा जंक्शन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर बुधवार की देर रात्रि एक किन्नर की जमकर पिटाई की गयी. जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल गोपी किन्नर बतायी जाती है. घटना के बाद घायल किन्नर को अन्य किन्नरों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान किन्नर समुदाय ने आरपीएफ के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया. अस्पताल पहुंचे किन्नरों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ के द्वारा नियमित रूप से प्रत्येक माह एक किन्नर से एक हजार रुपये वसूली की जाती है. छपरा जंक्शन से 30 से 40 की संख्या में किन्नर प्रतिदिन ट्रेनों में रुपया मांग कर अपना जीवन यापन करते हैं. उनका कहना है कि ट्रेन में चढ़कर पैसे मांगने के लिए भी उन्हें कथित तौर पर आरपीएफ को पैसे देने पड़ते हैं. बिना वसूली के उन्हें ट्रेन में जाने की अनुमति नहीं मिलती. राजस्थानी महिलाएं जो सामान बेचती हैं, उन्हें आरपीएफ बढ़ावा दे रही है. जब किन्नर समुदाय जीवन यापन के लिए यात्रियों से कुछ रुपए मांगता है तो आरपीएफ द्वारा रोका जाता है और जानबूझकर प्रताड़ित भी किया जाता है. जबकि राजस्थानी महिलाओं को आरपीएफ कोई रोक-टोक नहीं करती है. किन्नर समुदाय ने कहा कि वह सालों से इस पेशे से जुड़े हुए हैं. पहले उन्हें कोई समस्या नहीं होती थी. लेकिन हाल के दिनों में आरपीएफ द्वारा काफी डिस्टर्ब किया जा रहा है. राजस्थानी महिलाओं से गलत संबंध की बात कहते हुए गंभीर आरोप लगाये.

ट्रेन में विवाद के बाद बढ़ा मामला

बताया जाता है कि बीते दिन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में राजस्थान की कुछ महिला जो पहले रुमाल बेचती थी वह भी उनके ही रूप में पैसा वसूली करती है. जिससे की दोनों में हमेशा तनाव बना रहता है. इसी दौरान बुधवार को छपरा के किन्नर भी ट्रेन में पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया. राजस्थान की महिलाओं के द्वारा कहा गया कि उक्त ट्रेन उनके कब्जे में है और वही वसूली करेंगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी.

शिकायत के बाद पुलिस पर पिटाई का आरोप

दोनों के बीच हुए झगड़े को लेकर आरपीएफ के द्वारा एक किन्नर को पड़कर कार्रवाई के लिए पोस्ट लाया गया. जहां उस पर देर शाम तक कागजी कार्रवाई के बाद आरपीएफ के दो पुलिस पदाधिकारी एक किन्नर की बेरहमी से उनकी पिटाई शुरू कर दिये. मारपीट की घटना के बाद किन्नर ने शिकायत की, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस पूरे मामले की जानकारी मिली है. जिसके बाद जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.मुकेश पंवार

सहायक सुरक्षा आयुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >