Saran News : 10 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी तैयारियां पूरी

Saran News : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली व बिहार राज्य सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण द्वारा व्यवहार न्यायालय के प्रांगण मे 10 मई शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

छपरा(कोर्ट). राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली व बिहार राज्य सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण द्वारा व्यवहार न्यायालय के प्रांगण मे 10 मई शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पुनीत कुमार गर्ग के निर्देशानुसार प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन किया जायेगा. सुनवाई के लिए दर्जनाधिक बेंच बनाये जायेंगे सभी बेंचो पर एक एक न्यायिक पदाधिकारी एवं एक एक पैनल अधिवक्ता सहित न्यायालय कर्मी उपस्थित रहेगें. संबंधित न्यायालयों द्वारा सभी मुदई और मुदालह को नोटिस भेजा गया है. बैंकों को भी निर्देश दिया गया है कि अत्याधिक मामलों का निष्पादन सुलह समझौता के आधार पर करने की व्यवस्था करे. सोनपुर क्षेत्र के सभी मामलों की सुनवाई सोनपुर व्यवहार न्यायालय में की जायेगी. राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय फौजदारी व दीवानी मामले मोटर क्लेम, परिवारिक विवाद संबंधी, बैंक के साथ लोन संबंधी मामले, पानी, बिजली, बीएसएनल से संबंधित मामलों की सुनवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >