Saran News : प्रखंड के संढ़वारा गांव में अखंड अष्टयाम का हुआ आयोजन

Saran News : प्रखंड के संढ़वारा गांव में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुरुआत सोमवार को हुआ.

इसुआपुर. प्रखंड के संढ़वारा गांव में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुरुआत सोमवार को हुआ. जिसमें पंडित विमल तिवारी, अजित तिवारी व गुड़ु ओझा के मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्ति में हो गया. यज्ञ में यजमान के रूप में शोभनाथ पडित तथा उनकी पत्नी शैल देवी ने भाग लिया. इसके पूर्व सैकड़ों महिलाएं तथा पुरुषों ने हाथों में कलश लिए यज्ञ स्थल से चल कर गांव का भ्रमण करते हुए हाथी, घोड़े, डीजे के साथ एक जुलूस के रूप में संढ़वारा गांव स्थित तालाब पर पहुंचे. जहां से जलभरी कर वापस यज्ञ स्थल आये. जहां पवित्र जल से यज्ञ का श्रीगणेश किया गया. जुलूस का नेतृत्व भोला पडित, जयराम पडित, कृष्ण पडित, उपेंद्र पडित, वीरेंद्र पडित, विश्वनाथ राउत, रामदाहीन महतो, गेंदा महतो, सुनील रावत, जगदिश महतो, हीरा महतो, शंभू पडित, कैलाश पडित, चंद्रिका पडित, राकेश पडित, हरिलाल पडित, सिकंदर कुमार, नागेंद्र कुमार, चंदन कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >