मुख्य बाजार के डबरा नदी पुल से युवती ने लगायी छलांग, तलाश जारी

मुख्य बाजार के डबरा नदी पुल पर साइकिल से पहुंची एक युवती ने साइकिल खड़ी कर अचानक से नदी पुल से छलांग लगा दी.

मढ़ौरा. मुख्य बाजार के डबरा नदी पुल पर साइकिल से पहुंची एक युवती ने साइकिल खड़ी कर अचानक से नदी पुल से छलांग लगा दी. लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवती पानी की तेज धारा में बह गयी. घटना को देख आसपास के लोग जमा हो गये दूर तक यवती की तलाश की गयी, लेकिन युवती पानी में कही नहीं दिखी. सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन युवती को नहीं ढ़ूढ़ सकी. पुलिस ने युवती का पहचान करने का भी प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. शाम को युवती का पता लगाने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. एसडीआरएफ की टीम ने डबरा नदी में युवती की तलाश का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >