ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

बुधवार की देर संध्या एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया.

नगरा. बुधवार की देर संध्या एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया. घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करीमचक छपरा निवासी स्व. कमरुद्दीन के 34 वर्षीय पुत्र मो. जहांगीर के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाइक चालक ओवर टेक करके जा रहा तभी. इसी दौरान नगरा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया तथा बाइक ट्रक के अंदर चला गया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर नगरा थाना डॉयल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की. वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और फरार ट्रक व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने चौक क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >