Saran News : सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइवा ने महिला को कुचला, मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनटोलिया गांव स्थित सड़क पर निर्माण कार्य में लगे हाइवा ने एक महिला को कुचल दिया.

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनटोलिया गांव स्थित सड़क पर निर्माण कार्य में लगे हाइवा ने एक महिला को कुचल दिया. जिसके कारण उस महिला की मौत मौके पर हो गयी. मृतका महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिनटोलिया गांव निवासी सरीखन राय की 62 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के रूप में की गयी. इस घटना के बाद परिवार वालों का आक्रोश भर गया और थोड़ी देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गयी. हालांकि घटनास्थल के बगल में होने वाले एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर वहां पर पुलिस बल की मौजूदगी थी. जिनके द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़ लिया, जो कि नशे में बताया गया है. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. वहीं सदर अस्पताल में परिजनों का आक्रोश भी देखने को मिला. परिजनों ने बताया कि चंपा देवी अपनी भगिनी के बच्चा होने के बाद उससे मिलने सदर अस्पताल आ रही थीं. इसी क्रम में घर से निकलने के बाद जैसे ही वह वास्तु विहार फेज वन के पास हाइवे पार कर रही थीं, तभी सड़क निर्माण कार्य में लगे गिट्टी लदे हाइवा ने उन्हें कुचल दिया. हादसा इतना भयावह थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. उस दौरान परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए उग्र हो गये. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं पुलिस ने हाइवा को जब्त करते हुए चालक को पकड़ लिया है. इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि हाइवा चालक को पकड़ा गया है. जांच पड़ताल की जा रही है कि वह नशे में है या नहीं. बता दें कि 21 जनवरी को शहर के बिनटोलिया में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित है. जिसको लेकर वहां सड़क निर्माण में दिन-रात मजदूर लगे हुए हैं और तेज गति से हाइवा ट्रक भी चलाया जा रहा है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है. जिसको लेकर पारिजनों एवं स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >