सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विशेष एक्सचेंज मेला किया आयोजित

जिले में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने और सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशेष एक्सचेंज मेला का आयोजन किया गया.

छपरा. जिले में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने और सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशेष एक्सचेंज मेला का आयोजन किया गया. कलेक्ट्रेट परिसर व भगवान बाजार शाखा में आयोजित इस मेले का विधिवत शुभारंभ अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार ने किया. मेले में ग्राहकों और आम जनों के बीच लगभग आठ लाख रुपये के छोटे नोटों एवं सिक्कों का एक्सचेंज किया गया. मौके पर एलडीएम कुमार ने बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सेंट्रल बैंक के सैलरी अकाउंट में विशेष नि:शुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं. जिनमें पांच लाख से पंद्रह लाख का बीमा कवरेज, दो करोड़ का टर्म इंश्योरेंस और दो करोड़ तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के साथ ही लॉकर के किराया में 25 फीसद छुट तथा शून्य शेष राशि पर खाता और अन्य रियायती बैंकिंग सेवाएं आदि शामिल हैं. इस अवसर पर करंसी चेस्ट प्रभारी श्रीकांत सरोज ने बताया कि बैंक अपनी विभिन्न शाखाओं के माध्यम से हर माह नियमित रूप से छोटे नोट और सिक्कों का वितरण करता है. ताकि बाजार में खुदरा पैसों की किल्लत न हो. इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार, शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, निकुंज बसंत, जयराम सिंह, सुश्री शीतल, विकास कुमार और जयशंकर प्रसाद सहित बैंक कर्मी मौजूद थे. इस मेले में निलेश कुमार, मनीष कुमार और उज्जवल सहित बड़ी संख्या में ग्राहकों ने सहभागिता दर्ज की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >