गढ़देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

वासंतिक नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-आराधना की.

बनियापुर. वासंतिक नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-आराधना की. इस दौरान मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में प्रातःकाल की आरती और पूजन में भाग लेने के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ जुट रही है. नवरात्र पूजा में पधारे आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया जा रहा है. वही लयबद्ध तरीके से अनवरत दुर्गा सप्तसती व संपुट मंत्र की सस्वर पाठ की जा रही है. जिसके श्रवण को लेकर स्थानीय भक्तों के साथ-साथ दूर-दराज के भक्त भी मंदिर परिसर पहुंच रहे है. आचार्यो ने बताया की माता कात्यायनी दानव संहारिणी और भक्तों को मंगल प्रदान करने वाली है. माया, महामाया, मूलप्रकृति, विद्या सब इन्ही का रूप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >