मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए नारायणी तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव

हरिहरक्षेत्र सोनपुर में रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी पहलेजा घाट, गंडकी नारायणी तट में मौन रहकर पुण्य की डुबकी लगायी और गंगातट और नारायणी घाटों पर दान पुण्य के बाद बाबा हरिहरनाथ के दरबार में हाजिरी लगायी.

सोनपुर. हरिहरक्षेत्र सोनपुर में रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी पहलेजा घाट, गंडकी नारायणी तट में मौन रहकर पुण्य की डुबकी लगायी और गंगातट और नारायणी घाटों पर दान पुण्य के बाद बाबा हरिहरनाथ के दरबार में हाजिरी लगायी. महास्नान पर्व पर बाबा हरिहरनाथ के दरबार में दर्शन पूजन के लिए सुबह चार बजे से हीं लंबी कतार लगी रही. महास्नान पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि, हर्षण और शिव वास योग के दुर्लभ संयोग में गंगा, नारायणी नदी में डुबकी लगाने के लिए सुदूरवर्ती जिलों के श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार शाम से ही नारायणी तट के कालीघाट, गजेन्द्रमोक्ष घाट और कष्टहरिया घाट पर पहुंचने लगी. इस अवसर पर स्नान, दान का अपना अलग ही महात्म्य है. लेकिन स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर मौन रह पुण्यकाल में मोक्ष दायिनी गंगा में डुबकी लगाने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है. अमावस के साथ शिव वास योग बनने के कारण रविवार को बाबा हरिहरनाथ का कई श्रद्धावानों ने रुद्राभिषेक किए. वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजन वंदन कर आशीर्वाद मांगा. उपर्युक्त बातें हरिहरनाथ मन्दिर से आचार्य सुशील शास्त्री, पवन शास्त्री,नन्द बाबा ने बताया.नन्द बाबा ने कहा कि पूरे साल में 12 अमावस्या होती है. इसमें से मौनी अमावस्या का अपना खास महत्व है. मौनी अमावस्या के दिन गंगा और गंडकीनारायणी,पवित्र नदियों मे स्नान और दान-पुण्य के बाद भगवान विष्णु, शिव,माता भवानी का पूजन बहुत हीं पुण्य लाभ प्राप्त कराता है. दूसरी ओर लोगो ने लोक सेवा आश्रम परिसर स्थित सूर्य मंदिर और शनिदेव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, स्टेशन गेट स्थित नर्वदेश्वर मंदिर, गौड़ी शंकर मंदिर सहित कई अन्य मठ मंदिर मे पूजा-पाठ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >