Saran News : शौचालय की टंकी में गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौत

Saran News : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अधीन वार्ड 12 के हेमतपुर गांव में एक निजी घर में शौचालय बनाने के लिए आठ फीट टंकी की खुदाई की गयी थी जिसमें गिरने से बुधवार को एक किशोर की मौत हो गयी.

दिघवारा. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अधीन वार्ड 12 के हेमतपुर गांव में एक निजी घर में शौचालय बनाने के लिए आठ फीट टंकी की खुदाई की गयी थी जिसमें गिरने से बुधवार को एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर उसी गांव के शशि प्रकाश प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम शिवा अपने घर से बगल में जा रहा था, इसी दौरान वह पड़ोस में एक निजी मकान में शौचालय के निर्माण के लिए खोदे गए आठ फीट गहरी टंकी में भरे बारिश के पानी में गिर गया. उक्त किशोर के पानी भरे टंकी में गिरने से आसपास अफरातफरी मच गयी. बाद में ग्रामीणों की पहल पर उक्त किशोर को टंकी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया था.परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >