दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

सारण (पानापुर) : बिहार के सारण जिला में पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहो पांडेय टोला में दहेजलोभी ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता को जिंदा जला डाला और घर में ताला लगाकर फरार हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे इलाज के लिए छपरा ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. […]

सारण (पानापुर) : बिहार के सारण जिला में पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहो पांडेय टोला में दहेजलोभी ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता को जिंदा जला डाला और घर में ताला लगाकर फरार हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे इलाज के लिए छपरा ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोरहा गांव निवासी मनीर मियां की शादी करीब दो माह पहले इनई गांव की नसीमा बेगम के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. शनिवार की दोपहर करीब ग्यारह बजे ससुराल वालों ने नसीमा के शरीर पर किरासन तेल उड़ेलकर आग लगादिये.फिर घर में ताला लगाकर फरार हो गये.

ग्रामीणों की सूचना पाकर नसीमा केमायके वाले मौके पर पहुंचे एवं इलाज के लिए उसे पीएचसी पानापुर ले गये. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया. जहां ईलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गयी. हालांकि मरने से पहले उसने पीएचसी पानापुर में पुलिस के सामने अपना फर्द बयान दर्ज करा दिया है. पुलिस को दिये बयान में मृतका ने इसके लिए अपने पति मनीर मियां एवं जेठानी रूबी बीबी को जिम्मेवार ठहराया है. पुलिस को दिये बयान में मृतका ने जेठानी पर उसके पति को उकसाने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >