अपने दो बच्चों के साथ महिला ने आत्महत्या की

छपरा : बिहार के सारण जिले के सेमलसराय गांव में पारिवारिक कलह को लेकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ बीत रात्रि आग लगाकर आत्महत्या कर ली. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने आज बताया कि मृतकों में दिनानाथ महतो की पत्नी अनीता देवी :35:, पुत्री सुमन कुमारी :6: एवं दो वर्षीय पुत्र […]

छपरा : बिहार के सारण जिले के सेमलसराय गांव में पारिवारिक कलह को लेकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ बीत रात्रि आग लगाकर आत्महत्या कर ली. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने आज बताया कि मृतकों में दिनानाथ महतो की पत्नी अनीता देवी :35:, पुत्री सुमन कुमारी :6: एवं दो वर्षीय पुत्र विकास कुमार शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इलाके में इस घटना के बाद लोगों में चर्चा शुरू है. आखिर क्या ऐसी परेशानी थी कि महिला ने आत्महत्या जैसे कदम उठाये. वहीं दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >