70 हजार की लूट का खुलासा, मोतिहारी से दो अपराधी गिरफ्तार

गत वर्ष 19 अगस्त को स्टेशन से उतरकर घर जा रहे एक व्यक्ति से गाड़ी में बैठाकर हुई लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपितों को मोतिहारी में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.

छपरा. गत वर्ष 19 अगस्त को स्टेशन से उतरकर घर जा रहे एक व्यक्ति से गाड़ी में बैठाकर हुई लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपितों को मोतिहारी में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. इस घटना में कुल चार अपराधियों ने मिलकर पीड़ित देव बलम मांझी से लूटपाट की थी. घटना के बाद पीड़ित ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तकनीकी और सीसीटीवी के आधार पर आरोपितों की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने मोतिहारी जिले में छापेमारी कर लूटकांड में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोतिहारी जिले के डुमरिया घाट निवासी लक्ष्मण साह तथा बदुरहा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सोनू अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

70 हजाए की लूट का हुआ सफल उद्भेदन

लूट कांड में शामिल सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. केस का भी सफल उद्भेदन कर लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद सबसे पहले मास्टरमाइंड राम विनय सहनी को जेल भेजते हुए उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ की. वही उससे पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर अमजद हुसैन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इन दोनों ने मिलकर पीड़ित से करीब 70 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने लगातार छापेमारी कर तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल अन्य आरोपितों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >