लोगों ने डॉ आंबेडकर को किया याद

लोगों ने डॉ अांबेडकर को किया याद दिघवारा. नगर पंचायत के आंबेडकर चौक पर रविवार को बाबा साहब आंबेडकर के 60 वें परिनिर्वाण दिवस पर लोगों ने उन्हें बड़ी शिद्दत से याद किया. आंबेडकर चौक स्थित उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा सह वार्ड पार्षद […]

लोगों ने डॉ अांबेडकर को किया याद दिघवारा. नगर पंचायत के आंबेडकर चौक पर रविवार को बाबा साहब आंबेडकर के 60 वें परिनिर्वाण दिवस पर लोगों ने उन्हें बड़ी शिद्दत से याद किया. आंबेडकर चौक स्थित उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा सह वार्ड पार्षद फूल कुमारी देवी ने कहा कि बाबा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं प्रबुद्ध भारत का निर्माण उनका सपना था. कार्यक्रम को वार्ड पार्षद संतोष यादव, सुरेश पासवान समेत मुनीर कुरैशी, विकासमित्र पंकज मेहरा, अमरजीत भारती, हरेंद्र बैठा, उमरावती देवी व अनिल चौधरी ने संबोधित किया. दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण भी किया. वहीं कई गण्यमान्य लोगों ने डॉ आंबेडकर के आदर्शों व उनके योगदानों की भी चर्चा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >