गोलीबारी की सूचना पर नाविकों में दहशत डोरीगंज (छपरा). थाना क्षेत्र के सोन नदी के मुहाने पर कई महीनों से अवैध वसूली का धंधा असामाजिक तत्वों के द्वारा चलाया जा रहा है. नाविकों की शिकायत पर डोरीगंज थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने वहां जाकर असामाजिक तत्वों को भगाया था. वहीं, वसूली स्थान पर बनी झोंपड़ी को भी ध्वस्त कर दिया था. साथ ही नाविकों से हर कीमत पर इस अवैध वसूली का विरोध करने की नसीहत दी थी. वहीं, इसकी सूचना तत्काल थाने को भी देने को कहा था. किंतु, इसके बावजूद असामाजिक तत्वों ने नाविकों को डराया-धमकाया. इस कारण सैकड़ों नाविक बालू लाने सोन नहीं गये. वहीं, दूसरी ओर, नाविकों को यह सूचना मिली कि सोन के पास सुअरमारवा टोला स्थान पर गोलीबारी हुई है. इसको लेकर नाविकों में दहशत व्याप्त है. इस कारण कोई भी बालू लाने को ले सोन जाने को तैयार नहीं है. इससे सैकड़ों बालू मजदूरों के लिए फिलहाल भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस संबंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.
गोलीबारी की सूचना पर नाविकों में दहशत
गोलीबारी की सूचना पर नाविकों में दहशत डोरीगंज (छपरा). थाना क्षेत्र के सोन नदी के मुहाने पर कई महीनों से अवैध वसूली का धंधा असामाजिक तत्वों के द्वारा चलाया जा रहा है. नाविकों की शिकायत पर डोरीगंज थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने वहां जाकर असामाजिक तत्वों को भगाया था. वहीं, वसूली स्थान पर बनी झोंपड़ी […]
