ट्रक व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

ट्रक व बाइक की टक्कर में युवक की मौत एक अन्य घायल पीएमसीएच रेफरछपरा (सारण). मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार की रात की है. गड़खा थाना क्षेत्र के […]

ट्रक व बाइक की टक्कर में युवक की मौत एक अन्य घायल पीएमसीएच रेफरछपरा (सारण). मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला चौक पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार की रात की है. गड़खा थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव निवासी राजकिशोर राय के पुत्र लवकुश तथा उसी गांव के बुटन राय मोहन नगर में बरात में शामिल होने आये थे. वहीं से दोनों घर वापस लौट रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गये. लवकुश के शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. दूसरे घायल को बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >