छपरा : संसार में अमन, भाइचारा एवं समानता के संदेशवाहक इसलाम धर्म के अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद (सअ) के जन्म दिवस पर आयोजित ‘जश्न-ए-ईद मीलुन्नबी’ का मुख्य समारोह आगामी 23 दिसंबर को जिले के मर्कजी शिक्षण संस्थान दारूल ओलूम नइमियां, जामा मस्जिद साहेबगंज, छपरा में आयोजित किया जायेगा.
उक्त निर्णय रविवार को जामा मसजिद में एक बैठक कर लिया गया. अध्यक्षता करते हुए मौलाना नेसार मिसबाही ने कहा कि आयोजन को शानदार व पुरजोर तरीके से मनाया जायेगा ताकि हजरत मोहम्मद के संदेश को अधिक-से-अधिक प्रसारित व प्रचारित कर इसलाम के सच्चे संदेश से आम लोगों को परिचित कराया जा सके.
इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध ओलेमा, मोकर्रिर (प्रवाचक) व शाएर-ए- इसलाम को शिरकत करने की जिम्मेवारी आयोजन समिति को दी गयी. वहीं, अन्य जिम्मेवारियों के लिए अलग-अलग उपसमितियां गठित की गयीं. बैठक में अल्लामा सैयद आरिफ इकबाल, अल्लामा जमाल अनवर, मौला मजहरूल हक, हाफिज अब्दुल वकील, अख्तर काशिफ, फजजुर्रहमान, मो. वजीर, खैरूद्दीन अहमद, मुश्ताक अहमद, जमाल अहमद, मौलाना हामिद रजा, मौलाना मुर्शिद आलम, मौलाना रहमानी, मौलाना आरिफ, कारी मो. रेयाजुद्दीन, मो. शोएब, मो. मोइनुद्दीन, राहतुन नइम, प्रेस प्रतिनिधि फैयाज आलम समेत अन्य उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन नाजिम-ए-आलम, बलागुल मोबीन ने किया.
