किरोसिन छिड़क पत्नी को जलाने का प्रयास

किरोसिन छिड़क पत्नी को जलाने का प्रयास थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी गड़खा. दहेज के लिए पति द्वारा पत्नी पर केरोसिन छिड़क कर जान से मारने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. विश्वंभरपुर गांव निवासी प्रियंका देवी ने थाने की दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है. 2009 में विशवंभपुर गांव निवासी शैल सिंह […]

किरोसिन छिड़क पत्नी को जलाने का प्रयास थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी गड़खा. दहेज के लिए पति द्वारा पत्नी पर केरोसिन छिड़क कर जान से मारने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. विश्वंभरपुर गांव निवासी प्रियंका देवी ने थाने की दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है. 2009 में विशवंभपुर गांव निवासी शैल सिंह के पुत्र रंजीत सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद पति द्वारा दहेज में पैसे मांगने का दबाव दिये जाने लगा. इस पर एक दो बार पैसे दिये भी. इधर, एक महीने से पति रंजीत द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी थी. इनकार करने पर पति ने मेरे ऊपर केरोसिन छिड़क आग लगा कर मुझे जान से मारने का प्रयास किया. किसी तरह घर से बाहर भागी, चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोगों ने इकट्ठा हो जान बचायी. मेरा चार वर्ष का पुत्र आकाश, ढाई वर्ष की पुत्री नंदनी है. ससुर का देहांत बहुत पहले हो चुका है. एक देवर हैं, जो जीविकोपार्जन में लगे रहते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >