मिनी इंडिया के नजारे के बीच बेहतर मेजबानी की ललक 26 राज्यों की बालक एवं बालिका टीमों के एक हजार खिलाड़ी व तकनीकी पदाधिकारी होंगे शामिल संवाददाता, छपरा (सदर)अविभाजित बिहार (बिहार/झारखंड) के अंतर्गत सारण को पहली बार मिली 42वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान बेहतर मेजबानी की ललक दिख रही है आयोजकों में. आठ से 13 दिसंबर तक चलनेवाली इस राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत मिनी इंडिया के रूप में तब्दील राजेंद्र स्टेडियम में 26 राज्यों के पहुंचनेवाले एक हजार के करीब खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों, रेफरी व वॉलीबॉल एसोसिएशन के सदस्यों को सारण की भोजपुरी मिट्टी के सत्कार की संस्कृति को यादगार बनाने के लिए वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, बिहार वॉलीबॉल फेडरेशन व सारण वॉलीबॉल फेडरेशन के पदाधिकारी दिन-रात अथक प्रयास कर रहे हैं.आगत खिलाड़ियों के मान-सम्मान व बुनियादी सुविधा का बेहतर ख्यालसारण वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह के द्वारा छपरा जंकशन पर उतरनेवाले विभिन्न 26 राज्यों के खिलाड़ियों व पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक रिसेप्शन काउंटर बनाया गया है. वहीं, स्टेशन पर पहुंचनेवाले प्रत्येक खिलाड़ी, टीम के कोच, मैनेजर एवं तकनीकी पदाधिकारी को चंदन करने के अलावा माला व बुके से स्वागत किया जा रहा है. वहीं, स्टेशन से महिला टीम को उनके आवासन स्थल बीके केजी, छपरा तथा बालक टीम के आवासन स्थल सीपीएस चांदमारी में पहुंचाया जा रहा है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो. उनके खाने-पीने की व्यवस्था रामजयपाल कॉलेज, छपरा परिसर में की गयी है. वहां प्रतिदिन सारण की संस्कृति से जुड़ी ‘सारण गाथा’ व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. राजेंद्र स्टेडियम में डीएम दीपक आनंद के निर्देशानुसार डीसीएलआर सदर संजीव कुमार के द्वारा पीएचइडी, छपरा नगर पर्षद आदि विभागों के सहयोग से पर्याप्त चलंत शौचालय तथा स्नानागार की व्यवस्था की गयी है. वहीं आवासन, भोजन की व्यवस्था एवं खेल के मैदान के आसपास पर्याप्त सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त सफाई कर्मी लगाये गये हैं. वहीं स्टेडियम में विभिन्न मैचों के लिए अाठ अलग-अलग कोर्ट बनाये गये हैं, जिन पर डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा. राजेंद्र स्टेडियम में बेहतर वॉलीबॉल कोर्ट बनाने के लिए वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सह नियंत्री पदाधिकारी सह अजय बोस के द्वारा तैयारियों केा बेहतर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. तकनीकी पदाधिकारियों के साथ खेल के लिए कोर्ट को अंतिम रूप देने में आयोजन समिति के सदस्य संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुशील सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, विभूति नारायण शर्मा, संजय सोनू, किशोर कुणाल, अमित सौरभ आदि लगे हुए हैं.
मिनी इंडिया के नजारे के बीच बेहतर मेजबानी की ललक
मिनी इंडिया के नजारे के बीच बेहतर मेजबानी की ललक 26 राज्यों की बालक एवं बालिका टीमों के एक हजार खिलाड़ी व तकनीकी पदाधिकारी होंगे शामिल संवाददाता, छपरा (सदर)अविभाजित बिहार (बिहार/झारखंड) के अंतर्गत सारण को पहली बार मिली 42वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान बेहतर मेजबानी की ललक दिख रही है आयोजकों में. आठ […]
