पुलिस ने विभिन्न जगहों से 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर बीते 24 घंटे में पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छपरा. एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर बीते 24 घंटे में पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं अवैध शराब एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गयी है. पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अभियान के तहत शराब सेवन के मामले में 13 अभियुक्त, वारंट के आधार पर एक अभियुक्त, शराब कारोबार में संलिप्त आठ अभियुक्त, आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त, पुलिस पर हमला के मामले में दो अभियुक्त, खनन से जुड़े एक अभियुक्त तथा अन्य कांडों में चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी. अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 5605.695 लीटर शराब बरामद की गयी. जिसमें 165 लीटर देशी शराब एवं 5440.695 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके अलावा एक बाइक, एक ट्रक, दो मोबाइल फोन, एक जीपीएस मशीन, एक ट्रैक्टर, एक स्कूटी एवं एक डीआई फास्टैग भी जब्त किया गया है. वहीं अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा को लेकर की गयी कार्रवाई में 47 वाहनों से एक लाख चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने लिए ऐसे अभियान लगातार आगे भी जारी रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >