शोभायात्रा में पांच महिलाओं के मंगलसूत्र उचक्कों ने उड़ाये

तरैया : तरैया बाजार स्थित श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम को कलशयात्रा के दौरान कलश हासिल करने के क्रम में पांच महिलाओं की गले से मंगलसूत्र व जीउतिया चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. कलशयात्रा शुरू होने से पूर्व ही एक साथ पांच महिलाओं की मंगलसूत्र व जीउतिया […]

तरैया : तरैया बाजार स्थित श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम को कलशयात्रा के दौरान कलश हासिल करने के क्रम में पांच महिलाओं की गले से मंगलसूत्र व जीउतिया चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. कलशयात्रा शुरू होने से पूर्व ही एक साथ पांच महिलाओं की मंगलसूत्र व जीउतिया चोरी हो जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहीं पीड़ित पांचों महिलाएं बिलख बिलख कर रोने लगी.

महाशिवरात्रि को आयोजित कार्यक्रम के आयोजक तरैया निवासी व पंजाब के कपड़ा व्यवसायी तेजिंदर सिंह ने पीड़ित पांचों महिलाओं की आंसू देखकर व्याकुल हो गये. आयोजक श्री सिंह ने पांचों महिलाओं को स्वर्ण व्यवसायी के यहां लेकर पहूंचे तथा 55 हजार रुपये की मंगलसूत्र व जीउतिया खरीदकर दिया.
तरैया निवासी शारदा देवी को जीउतिया, ज्ञानती देवी को जीउतिया व मंगलसूत्र, राजू गुप्ता की मां को मंगलसूत्र, रिंकू देवी को मंगलसूत्र, मनोज गुप्ता की मां को मंगलसूत्र खरीद कर दिया. आयोजक तेजिंदर सिंह ने कहा भोले बाबा के दरबार की बदनाम न हो तथा महिलाओं को घर वापस जाने पर डाट न सुना पड़े इसके लिए पांचों महिलाओं को मंगलसूत्र व जीउतिया खरीदकर दिया गया.
वहीं मंदिर निर्माण समिति व तरैया पुलिस उच्चकों तक पहुंचने की फिराक में लगी हुई थी. श्रद्धालु भक्तों ने कहा कि ऐसा कौन चोर व उच्चके भीड़ में आ गया कि एक साथ पांच महिलाओं का मंगलसूत्र व जीउतिया गले से काट कर गायब हो गया. वहीं आयोजन समिति ने इसके बाद अब महिलाएं अपने गहने पर ध्यान खुद रखे तथा अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >