रेत में दबाकर रखी गयी 138 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया घाघरा नदी के किनारे से मांझी थाना की पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड के लगभग 138 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है.

मांझी. मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया घाघरा नदी के किनारे से मांझी थाना की पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड के लगभग 138 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि दो शराब तस्करों द्वारा उत्तर प्रदेश से नाव द्वारा शराब ला कर घाघरा नदी के किनारे रेत मे गाड़ कर रखा हुआ है. तथा उसे तस्कर कहीं ले जाने के फिराक में है. सुचना के आलोक मे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गयी. जहां रेत के अंदर से अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जबकि छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा तस्कर की पहचान कर लिया गया है. उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >