कन्हैया के काफिले पर पथराव, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल

छपरा : सारण जिले के कोपा बाजार पर डॉ कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है. कन्हैया का काफिला सीवान से छपरा आ रहा था. छपरा के हवाई अड्डा मैदान में कन्हैया की सभा होनी है. कोपा थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है. काफिले पर पथराव किये […]

छपरा : सारण जिले के कोपा बाजार पर डॉ कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है. कन्हैया का काफिला सीवान से छपरा आ रहा था. छपरा के हवाई अड्डा मैदान में कन्हैया की सभा होनी है.

कोपा थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है. काफिले पर पथराव किये जाने से तीन वाहनों के शीशे टूट गये हैं. वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की बात भी बतायी जा रही है.

हमले में कन्हैया कुमार सुरक्षित बताये जा रहे हैं. फिलहाल कन्हैया कोपा थाने में हैं. वहीं, घटना के संबंध में सारण के एसपी एचके राय ने बताया कि कन्हैया कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं. हमले में कन्हैया कुमार बाल-बाल बच गये, लेकिन उनके काफिले कि कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >