सोये व्यक्ति को गोली मार किया घायल, छपरा रेफर

मांझी : थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में बुधवार की रात सोये हुए व्यक्ति को गोली मार घायल कर दिया गया. घायल अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां उसका इलाज चल रहा है. […]

मांझी : थाना क्षेत्र के सिंगही गांव में बुधवार की रात सोये हुए व्यक्ति को गोली मार घायल कर दिया गया. घायल अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां उसका इलाज चल रहा है.

व्यक्ति खतरे से बाहर बताया जाता है. घायल व्यक्ति सिंगही गांव निवासी पप्पू पांडेय बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की रात सिंगही मठिया से अष्टयाम गाकर पप्पू पांडेय अपने गांव के चौकीदार शुभनारायण के दरवाजे पर सो गये. इसी बीच एक युवक आकर सोये हुए व्यक्ति को उठाकर कर मारपीट करने लगा. इसके बाद सिर में गोली मार दी.
घटना के बाद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायल पप्पू ने सिंगही मठिया गांव निवासी प्रदीप महतो उर्फ बजरंगी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. मांझी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पप्पू के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी है.
प्रथम दृष्ट्या मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है. घटना के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घायल तथा आरोपित युवक में गहरी दोस्ती थी. दोनों एक साथ हमेशा रहते थे. एक ही साथ दोनों अष्टयाम गाने जाते थे. घटना के बाद ग्रामीण हतप्रभ है. आखिर किन कारणों से युवक ने साथ रहने वाले व्यक्ति को सोये अवस्था में उठा कर गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >