102 एंबुलेंस सेवाकर्मियों का प्रदर्शन

छपरा : सदर अस्पताल में बुधवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर 102 एंबुलेंस सेवा ठप रही. इस संबंध में प्रदेश संयोजक मुबसिर हुसैन ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों पर सहमति मुहर नहीं लगाती है, तब तक सूबे के सभी 102 चालक व इएनटी कर्मचारी पूरी तरह […]

छपरा : सदर अस्पताल में बुधवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर 102 एंबुलेंस सेवा ठप रही. इस संबंध में प्रदेश संयोजक मुबसिर हुसैन ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों पर सहमति मुहर नहीं लगाती है, तब तक सूबे के सभी 102 चालक व इएनटी कर्मचारी पूरी तरह से कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में कर्मियों की सारी बकाया राशि का भुगतान, 12 घंटे ड्यूटी के बजाय आठ घंटे, साप्ताहिक अवकाश, प्रमुख त्योहारों में छुट्टी व अकारण हटाये गये कर्मियों को वापस लेना आदि प्रमुख हैं.

बुधवार को हड़ताल के पहले दिन 102 सेवा के कुछ चालक कार्य करते भी नजर आये. इस पर उन्होंने कहा कि गुरुवार से सभी 102 एंबुलेंस को पूरी तरह से बंद कर सभी गाड़ियों को कतारबद्ध सदर अस्पताल में खड़ा कर कार्य का बहिष्कार किया जायेगा.
वहीं सोनपुर में सभी 102 कर्मचारियों द्वारा पूर्ण रूप से हड़ताल को सफल बनाने की बात कही. इस मौके पर चालक व इएनटी शशि भूषण कुमार, इकराम खान, विजय कुमार, राजीव रंजन, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, चुन्नीलाल, परमेश्वर, रंजीत शर्मा, हरेंद्र किशोर, दीपक कुमार, अनिल पंडित, प्रभात कुमार, अमर लाल चौहान, अजीत कुमार, राजा बाबू, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >