अमनौर में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर बाजार में गोलीबारी की घटना में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवक अमनौर हरनरायण गांव निवासी रमेश कुमार सोनी का पुत्र अंकित कुमार बताया गया है. उसे गंभीर स्थिति में उपचार पटना ले जाया गया है. घटना का कारण दोस्ती में रंजिश बताया […]

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर बाजार में गोलीबारी की घटना में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवक अमनौर हरनरायण गांव निवासी रमेश कुमार सोनी का पुत्र अंकित कुमार बताया गया है. उसे गंभीर स्थिति में उपचार पटना ले जाया गया है. घटना का कारण दोस्ती में रंजिश बताया गया है.

घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक कारतूस बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद गोली मारने वाला युवक एक गली में जाकर फरार हो गया. घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग जुट गये थे. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >