बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

मढ़ौरा/पानापुर : छपरा-मशरक मुख्य मार्ग पर गौरा ओपी थाना क्षेत्र के रामपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह बाइक और बोलेरो की हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे घायल ने पीएमसीएच जाने में ही दम तोड़ दिया. मृत युवक पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध […]

मढ़ौरा/पानापुर : छपरा-मशरक मुख्य मार्ग पर गौरा ओपी थाना क्षेत्र के रामपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह बाइक और बोलेरो की हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे घायल ने पीएमसीएच जाने में ही दम तोड़ दिया. मृत युवक पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध गांव निवासी इब्राहिम अहमद का 19 वर्षीय पुत्र अरमान अहमद बताया जाता है. वहीं, घायल युवक उसी गांव का सत्येंद्र शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण शर्मा बताया जाता है. घटना के बाद कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर जाम लग गया.

यह पुलिस के पहुंचने के बाद ही हट सका. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पहले अरमान की बहन के निकाह की तिथि निर्धारित हुई थी. गुरुवार की सुबह वह अपने दोस्त के साथ अपने भाभी के मायके नगरा मिठाई और ईदी लेकर गया था. वापसी के क्रम में रामपुर पेट्रोल पंप के समीप एक बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गये.
मिली जानकारी के अनुसार अरमान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी, जबकि उसका दोस्त लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही गौरा ओपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं अरमान के शव को कब्जे में कर घायल लक्ष्मण को इलाज के लिए पीएचसी नगरा भेजा, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया. छपरा से पटना रेफर किये जाने के बाद लक्ष्मण की मौत पीएमसीएच में हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >