गबन की गयी राशि उपभोक्ताओं के खाते में जमा होनी हुई शुरू

रसूलपुर (एकमा) : एकमा थाने के समक्ष संचालित एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा उपभोक्ताओं के खाते के लाखों रुपये की राशि के गबन करने के मामले में बैंक ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. ‘प्रभात खबर’ में छपी खबर के बाद बैंक हरकत में आया और संज्ञान लेना शुरू किया. […]

रसूलपुर (एकमा) : एकमा थाने के समक्ष संचालित एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा उपभोक्ताओं के खाते के लाखों रुपये की राशि के गबन करने के मामले में बैंक ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना शुरू कर दिया है.

‘प्रभात खबर’ में छपी खबर के बाद बैंक हरकत में आया और संज्ञान लेना शुरू किया. एक सप्ताह पूर्व ‘राशि का फर्जीवाड़ा कर सीएसपी संचालक फरार’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
खबर के प्रकाशन के बाद बैंक प्रबंधक ने पीड़ित खाताधारी भरत राम समेत कई खाताधारियों को बुलाकर जमा की गयी राशि की रसीद संलग्न कर आवेदन लिये व भरत राम के खाते में दस हजार रुपये की राशि जमा करायी. अपने खाते में आठ महीने बाद राशि जमा होने पर पीड़ित भरत राम की खुशियों का ठिकाना नहीं था.
इसके लिए पीड़ित ने ‘प्रभात खबर’ को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन डूबे हुए पैसों की खातिर परिजनों का भी कोपभाजन बनना पड़ता था. इस संबंध में शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सभी पीड़ित खाताधारियों से जमा की गयी राशि की प्राप्ति रसीद के साथ आवेदन लेकर उनके खाते में राशि जमा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >