आॅर्केस्ट्रा देखने गये युवक की चाकू गोद हत्या, हत्या कर शव को दरवाजे के निकट लाकर फेंका

जलालपुर : प्रखंड के कोपा थाना क्षेत्र के मानसर गांव में बीती रात एक युवक को आॅर्केस्ट्रा देखने के नाम पर बुलाकर निर्ममता से चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी. मृतक मानसर गांव के अली हुसैन का 20 वर्षीय पुत्र फिरोज हुसैन बताया जाता है. युवक की हत्या कर उसके घर के पास ही शव […]

जलालपुर : प्रखंड के कोपा थाना क्षेत्र के मानसर गांव में बीती रात एक युवक को आॅर्केस्ट्रा देखने के नाम पर बुलाकर निर्ममता से चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी. मृतक मानसर गांव के अली हुसैन का 20 वर्षीय पुत्र फिरोज हुसैन बताया जाता है. युवक की हत्या कर उसके घर के पास ही शव को फेंक दिया गया था.
देर रात में ही स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी गयी. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. देर रात में ही घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोपा पुलिस को दी. अहले सुबह ही घटना की खबर पाकर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया.
जानकारी के अनुसार कुमना पंचायत के मानसर गांव में आयी एक बरात में आॅर्केस्ट्रा आया हुआ था. आॅर्केस्ट्रा देखने के लिए गांव के ही उसके दोस्तों ने फिरोज को मोबाइल से फोन करके बुलाया था. उसके जाने के एक घंटे के बाद ही परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी मिली.
फिरोज की मां ने भी पुलिस को बताया कि गांव के ही युवक ने फोन कर आॅर्केस्ट्रा देखने के लिए बुलाया था. वह जा नहीं रहा था. बार-बार उसके मोबाइल पर फोन करके बुला लिया गया. उसके एक घंटा बाद में उन्हीं युवकों ने मेरे दरवाजा खोलवा कर बोला कि फिरोज की हत्या हो गयी है. शव आपके दरवाजे पर रखा हुआ है.
घटना के बाद तनाव को देखते हुए जिला पुलिस बल के एक सेक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गयी है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
फिरोज के पिता दुबई के किसी कंपनी में कार्य करते हैं. वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. फिरोज ने इसी साल इंटर की परीक्षा दी है. उसे अपने रिजल्ट का इंतजार था. रिजल्ट आने के बाद कोई तकनीकी पढ़ाई करके वह भी विदेश जाने की सोच रहा था.
फिरोज के पिता सूचना के बाद दुबई से दोपहर मुंबई पहुंच चुके थे. इस मामले में मृतक की मां के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की गुत्थी को जल्द ही सुलझा लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >