सोनपुर : नये वर्ष का जश्न मना रहे दो गुटों में गोलीबारी, एक की गयी जान

सोनपुर : सोनपुर थाने के पहलेजा शाहपुर दियारे में सोमवार की देर रात गैंगवार में हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गयी. वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया है. जानकारी के अनुसार, दियारा क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर वर्चस्व […]

सोनपुर : सोनपुर थाने के पहलेजा शाहपुर दियारे में सोमवार की देर रात गैंगवार में हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गयी. वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया है.
जानकारी के अनुसार, दियारा क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर वर्चस्व को लेकर कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है. सोमवार की देर रात नये वर्ष के आगमन का जश्न मना रहे एक गैंग के लोगों पर दूसरे गैंग के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में दूसरे गैंग के लोगों ने भी फायरिंग की. इसमें पहलेजा शाहपुर दियारा निवासी भदई राय के पुत्र संतोष राय की मौत गोली लगने से हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >