छपरा : गोदामों से 1.15 करोड़ का चावल हजम

छपरा (सदर) : राज्य खाद्य निगम के छपरा बाजार समिति परिसर स्थित तीन अलग-अलग गोदामों में एक करोड़ 15 लाख 654 रुपये के चावल कम होने के मामले में एसएफसी के जिला प्रबंधक ने सहायक गोदाम प्रबंधक मुरलीधर सिंह तथा डाट इंट्री ऑपरेटर विद्यानंद प्रसाद सिंह के खिलाफ मुफस्सिल थाने में गबन तथा गबन के […]

छपरा (सदर) : राज्य खाद्य निगम के छपरा बाजार समिति परिसर स्थित तीन अलग-अलग गोदामों में एक करोड़ 15 लाख 654 रुपये के चावल कम होने के मामले में एसएफसी के जिला प्रबंधक ने सहायक गोदाम प्रबंधक मुरलीधर सिंह तथा डाट इंट्री ऑपरेटर विद्यानंद प्रसाद सिंह के खिलाफ मुफस्सिल थाने में गबन तथा गबन के प्रयास से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करा दी.
वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सहायक गोदाम प्रबंधक जो पटना के राजीवनगर तथा डाट इंट्री ऑपरेटर विद्यानंद प्रसाद सिंह जो समस्तीपुर जिले के तापुर थाने के परीचा गांव निवासी हैं, दोनों फरार हैं.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक ओर जहां विभाग के कर्मियों में संबंधित एजीएम और अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की चर्चाएं हैं, वहीं सीएमआर के 1.15 करोड़ के चावल गबन के प्रयास के मामले में गोदाम से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों व पैक्स के अध्यक्ष व अन्य कर्मियों की मिलीभगत उजागर हुई है.
प्राथमिकी से पहले जब राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक उमेश दास ने राज्य खाद्य निगम की बाजार समिति के परिसर स्थित तीनों गोदामों के प्रभारियों से सीएमआर की चावल आपूर्ति के संबंध में भौतिक सत्यापन का ब्योरा मांगा, जिससे राज्य मुख्यालय से राशि मिलते ही संबंधित सीएमआर आपूर्ति करनेवाली पैक्स को भुगतान किया जा सके.
इसके बाद मिलीभगत कर चावल बिना आपूर्ति किये ही राशि गबन करने के प्रयास का मामला सामने आया. इसके बाद जिला प्रबंधक ने गोदाम को सील करने के साथ संबंधित कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >