भोजपुरी के गायक, गीतकार व म्यूजिक कंपनी पर मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट) : हिंदू देवी देवताओं पर अश्लील गीत बना हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत किये जाने को लेकर भोजपुरी गीत के गायक के साथ ही उसके गीतकार, संगीतकार और म्यूजिक कंपनी के मालिक के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया है. मामले को एकमा निवासी राजू महाराज ने दर्ज कराते हुए भोजपुरी […]

छपरा(कोर्ट) : हिंदू देवी देवताओं पर अश्लील गीत बना हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत किये जाने को लेकर भोजपुरी गीत के गायक के साथ ही उसके गीतकार, संगीतकार और म्यूजिक कंपनी के मालिक के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया है. मामले को एकमा निवासी राजू महाराज ने दर्ज कराते हुए भोजपुरी गीत ‘दरदिया भइल बा ए भोला’ के गायक राकेश मिश्रा, गायिका हनी बी, गीतकार सुमित चंद्रवंशी, संगीतकार रजनीश मिश्र और एसआरके म्यूजिक कंपनी के मालिक को आरोपित बनाया है.

अपने आरोप में कहा है कि उपरोक्त आरोपितों ने उक्त गीत के माध्यम से भगवान शिव व मां पार्वती के ऊपर जो गीत बनाया और गाया है उससे हिंदुओ की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात लगा है. आरोप में कहा है कि आरोपियों ने देवी और देवता के पूजनीय व आदर्श स्वरूप को मादक रूप में प्रस्तुत कर सुनियोजित तरीके से खेलवाड़ किया है. सीजेएम किशोरी लाल ने इस मामले को कार्रवाई के लिए न्यायिक पदाधिकारी के कोर्ट में भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >