शर्मनाक! बिहार के छपरा में प्राचार्य, शिक्षक व 15 छात्रों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, छह गिरफ्तार

छपरा(सारण) : जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में एक नाबालिग छात्रा के साथ प्राचार्य, शिक्षकों व छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा के बयान पर महिला थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है . छपरा सदर के डीएसपी एके सिंह ने आज मीडिया को बताया […]


छपरा(सारण) :
जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में एक नाबालिग छात्रा के साथ प्राचार्य, शिक्षकों व छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़ित छात्रा के बयान पर महिला थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है . छपरा सदर के डीएसपी एके सिंह ने आज मीडिया को बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है, कुल 19 आरोपियों में से छह की गिरफ्तारी हो गयी है, जिसमें प्रिंसिपल और शिक्षक भी शामिल हैं.

घटनाक्रम के अनुसार, एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन स्कूल के बाथरूम में छात्रा के साथ सबसे पहले पांच छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. सात माह पहले छात्रा को छात्रों ने अपना शिकार बनाया, जब इसकी शिकायत लेकर छात्रा प्राचार्य के पास पहुंची तो उसने भी नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया.
स्कूल के प्राचार्य और छात्रों की घिनौनी करतूत यहीं नहीं थमी. इसके बाद छात्रा के साथ दो शिक्षकों ने भी दुष्कर्म किया. सामूहिक दुष्कर्म का सिलसिला महीनों तक चलता रहा. हद तो तब हो गयी जब प्राचार्य के पुत्र मोहित अरुण चार-पांच छात्रों के साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >