मॉल जाने के बहाने नहाने गये सात बच्चे लगे डूबने,एक मरा

छपरा(सारण) : शहर के राजेंद्र सरोवर में शुक्रवार को दोपहर के समय स्नान कर रहे सात बच्चे एक साथ डूबने लगे. बच्चों को डूबते देख आसपास के लोगों ने छह बच्चों को जीवित बचा लिया जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक नगर थाना क्षेत्र के करीमचक इमली मुहल्ले के निवासी मेहंदी इमाम के […]

छपरा(सारण) : शहर के राजेंद्र सरोवर में शुक्रवार को दोपहर के समय स्नान कर रहे सात बच्चे एक साथ डूबने लगे. बच्चों को डूबते देख आसपास के लोगों ने छह बच्चों को जीवित बचा लिया जबकि एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक नगर थाना क्षेत्र के करीमचक इमली मुहल्ले के निवासी मेहंदी इमाम के पुत्र 12 वर्षीय साहेब आलम है. उसके साथ डूब रहे मकसूद, फैयाज, सैफ आलम, इरफान अली, प्रिंस और समीर को सकुशल जीवित बचा लिया गया. बताया जाता है कि सातों बच्चे अपने घर पर यह कहकर निकले कि मॉल में खरीदारी करने जा रहे हैं, लेकिन सभी एक साथ राजेंद्र सरोवर में स्नान करने लगे.

इसी दौरान सभी डूबने लगे. इसकी सूचना मिलने पर नगर थाना के पुअनि सुजीत कुमार दास और सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह तुरंत पहुंच कर शव को ढूंढ़ने की व्यवस्था की. स्थानीय युवकों के प्रयास से शव खोज लिया गया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इस घटना से साहेब आलम के परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है. राजेंद्र सरोवर के पास पहुंचे मृतक के परिजनों की मातमी चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था. इस घटना के कारण राजेंद्र सरोवर के पास काफी भीड़ जमा हो गयी और करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >