शहर में तीन नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी

छपरा(सारण) : छपरा शहरी क्षेत्र में तीन नये शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जायेंगे. पहले से यहां दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं. तीन नये शहरी प्राथमिक केंद्र खुलने के बाद इसकी संख्या पांच हो जायेगी. इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शुरू कर दी गयी है. पहले से कार्यरत दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों […]

छपरा(सारण) : छपरा शहरी क्षेत्र में तीन नये शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जायेंगे. पहले से यहां दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं. तीन नये शहरी प्राथमिक केंद्र खुलने के बाद इसकी संख्या पांच हो जायेगी. इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शुरू कर दी गयी है. पहले से कार्यरत दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भवन व भूमि की सुविधा से सुसज्जित करने की भी योजना बनायी गयी है. फिलहाल दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर में चल रहे हैं. जिनमें से एक नवीगंज तथा दूसरा बड़ा तेलपा मुहल्ले में है. तीन नये शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थान का निर्धारण करने का निर्देश सरकार के द्वारा दिया गया है.

क्या है योजना
पचास हजार की आबादी पर एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने का निर्देश दिया गया है.
छपरा नगर निगम क्षेत्र की आबादी दो लाख पचास हजार है.
आबादी के अनुपात में तीन नये शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का निर्देश दिया गया है.
दोनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपना भवन व भूमि की सुविधा नहीं है.
शहर के नवीगंज तथा बड़ा तेलपा मुहल्ले में किराया के मकान में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन हो रहा है.
होंगे ये लाभ
नागरिकों को बेहतर प्राथमिक चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा
इलाज कराने के लिए मरीजों को दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा
नियमित टीकाकरण की सुविधा घर के नजदीक मिल सकेगी
गर्भवतियों की नियमित जांच की सुविधा मिल सकेगी
गर्भवतियों का प्रसव कराने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा
सामान्य तरह की बीमारियों का इलाज कराने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा.
भवन भूमि की सुविधा से सुसज्जित होंगे युपीएचसी
शहरी क्षेत्र में पहले से कार्यरत दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भवन व भूमि की सुविधा से सुसज्जित करने का निर्देश सरकार के द्वारा दिया गया है. खाली पड़े सरकारी भूमि की खोज की जा रही है और सदर अंचल पदाधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश डीएम ने दिया है. विभाग के अधिकारियों ने नवीगंज में बंद पुलिस चौकी तथा तेलपा मुहल्ले में मिशनरी के कब्रिस्तान के बगल में देशी औषधालय की खाली भूमि को चिह्नित किया है.
तेलपा में देशी औषधालय के लिए एक स्थानीय व्यक्ति ने दान में भूमि दी थी. देशी औषधालय के अलावा वहां पर्याप्त भूमि खाली पड़ी है और उस पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कराया जा सकता है.
तीन नये शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है और पहले से जो दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं, उसके लिए भवन व भूमि की सुविधा बहाल करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.
डॉ शंभूनाथ सिंह , एसीएमओ, सारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >