गले में फंदा डाल विवाहिता की हत्या

बनियापुर : ससुरालवालों की मांग पूरी कराने में असमर्थता जताने से आक्रोशित ससुराल वालों ने नवविवाहिता के गले में रस्सी का फंदा डाल हत्या कर दी. घटना गत बुधवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के कामता की है. मृतका स्थानीय गांव निवासी मैनेजर राय की 25 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी है. घटना की सूचना पर […]

बनियापुर : ससुरालवालों की मांग पूरी कराने में असमर्थता जताने से आक्रोशित ससुराल वालों ने नवविवाहिता के गले में रस्सी का फंदा डाल हत्या कर दी. घटना गत बुधवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के कामता की है. मृतका स्थानीय गांव निवासी मैनेजर राय की 25 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी है. घटना की सूचना पर थाने के एएसआई विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले आवश्यक कारवाई के बाद पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

मृतका के सभी परिजन घर छोड़ फरार हैं. मृतका के गर्दन पर रस्सी के जख्म का निशान स्पष्ट दिख रहा था. मृतका के पिता व थाना क्षेत्र के ही मझौली निवासी अच्छेलाल राय के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिनमें मृतका के पति, ससुर सहित तीन को नामजद किया गया. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री की शादी विगत वर्ष दो जून को हुई थी. शादी में ससुरालवालों की हर मांग पुरी कर दी गयी थी. शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा मगर कुछ दिन बाद मायके वाले से दस हजार रूपया दिलाने के लिए पति एवं उनके परिजन दबाव बनाने लगे.

मांग पूरी कराने में असमर्थता जताने पर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर मारपीट की जाने लगी, जिसकी सूचना पुत्री द्वारा लगातार मायके वालों को दी जाती रही. कई बार समझौता का प्रयास भी किया गया. गत बुधवार को मैं अपनी पुत्री की विदाई कराने भी गया था. मगर उसके ससुराल वालों ने बगैर दस हजार रुपये दिये विदाई करने से इन्कार कर दिया. बुधवार की देर रात्रि जब मैं अपने घर पर था तभी मोबाइल पर सूचना मिली की आप की पुत्री की हत्या कर दी गयी है. सूचना पर जब मैं पुत्री के घर पहुंचा तो घर बंद था. पुलिस की मौजूदगी में जब मकान खोला गया तो मेरी पुत्री मृत अवस्था में भूमि पर पड़ी थी. नामजद लोगों में पति मैनेजर राय, पूजा राय एवं ननद है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि मृतका के गले पर रस्सी के जख्म के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि गले में फंदा डाल हत्या किया गया है. अनुसंधान में जुटी पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >