सारण : स्वास्थ्य कर्मियों समेत मृत एएनएम का भी सीएस ने किया तबादला

छपरा : जिले में स्वास्थ्य सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सारण के सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े पदों पर 39 एएनएम का तबादला किया है. इनमें वैसे एएनएम को भी शामिल कर दिया गया है, जो मृत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, जिले के कई उप […]

छपरा : जिले में स्वास्थ्य सेवा को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सारण के सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े पदों पर 39 एएनएम का तबादला किया है. इनमें वैसे एएनएम को भी शामिल कर दिया गया है, जो मृत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, जिले के कई उप स्वास्थ्य केंद्र एक एएनएम के प्रभार में चलाया जा रहा है. एएनएम की कमी को दूर करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पदों पर एएनएम को पदस्थापित करना शुरू किया है. सरकार के निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन ने जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर एक से अधिक एएनम थीं, वहां से रिक्त पदों पर पदस्थापित करने की सूची जारी की है. सिविल सर्जन डॉ ललित मोहन प्रसाद द्वारा जारी सूची में वैसे एएनम को भी शामिल किया गया है, जो मृत हो चुकी हैं. सोनपुर में पदस्थापित सुरेश देवी अब स्वर्ग सिधार चुकी हैं. वहीं, सिविल सर्जन द्वारा जारी सूची में सुरेश देवी को सोनपुर से लहलादपुर स्थानांतरित कर दिया गया है. मालूम हो कि सिविल सर्जन द्वारा स्थानांतरित कुल 39 स्वास्थ्य कर्मियों में 35 एएनएम तथा चार लैब टेक्नीशियन शामिल हैं.

स्थानांतरित कर्मचारियों की सूची

नाम कहां थे कहां गये

सुबोध कुमारी दरियापुर बनियापुर

शीला कुमार दरियापु बनियापुर

कांति कुमारी दरियापुर बनियापुर

सूर्या सुमन दरियापुर बनियापुर

प्रीति कुमारी दरियापुर इसुआपुर

प्रिया कुमारी दरियापुर इसुआपुर

नीली कुमारी दरियापुर इसुआपुर

कुंजन कुमारी दरियापुर नगरा

सुमन प्रकाश सदर प्रखंड नगरा

रश्मि कुमारी दिघवारा नगरा

दीप ज्योति रिविलगंज नगरा

अंजू कुमारी सोनपुर नगरा

सुरेश देवी (मृत) सोनपुर लहलादपुर

रिंकू कुमारी सोनपुर लहलादपुर

अनु गुप्ता एकमा लहलादपुर

निभा कुमारी रिविलगंज लहलादपुर

आभा कुमारी सदर प्रखंड लहलादपुर

अलका कुमारी सोनपुर लहलादपुर

मंजुला कुमारी दिघवारा लहलादपुर

हेमा कुमारी एकमा लहलादपुर

सोनी कुमारी दिघवारा पानापुर

सुरभि कुमारी रिविलगंज पानापुर

सरिता कुमारी दिघवारा पानापुर

शीला कुमारी सदर प्रखंड पानापुर

सरिता कुमारी सोनपुर पानापुर

सीमा कुमारी एकमा पानापुर

ज्योति कुमारी सोनपुर तरैया

पिंकु कुमारी सोनपुर तरैया

सोनी कुमारी सोनपुर तरैया

ज्योति कुमारी सदर प्रखंड तरैया

रीना रंजन एकमा तरैया

आरती कुमारी मढ़ौरा तरैया

मैना कुमारी मढ़ौरा तरैया

रंजना कुमारी इसुआपुर मकेर

मुन्नी कुमारी मढ़ौरा इसुआपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >